सिरसा(प्रैसवार्ता)। पंथक सेवा लहर के प्रमुख संत दादूवाल के सिरसा में रोष मार्च को लेकर स्थानीव पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। किसी भी घटना की आशंका के चलते गुरूद्वारा दसवीं पातशाही के चारो ओर नाके लगाए गए। मौके पर डीएसपी धर्मवीर सिंह, जीएम रोड़वेज सुरेश कस्वां सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार संत दादूवाल बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गुरूद्वारा दसवीं पातशाही में पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने प्रवचनों से आई हुई संगत को निहाल किया। उसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे गुरूद्वारा से वापिस आए और डीएसपी धर्मवीर को एक शिकायत पत्र सौंपा। उसके बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि डेरामुखी द्वारा बनाई गई फिल्म एमएसजी को उनकी ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित फिल्म द ब्लड स्ट्रीट करारा जवाब देगी। सरकार व प्रशासन को उनकी भावनाओं की कदर करनी चाहिए। वे अमन व कानून को मानने वाले लोग है। संत दादूवाल ने कहा कि सरकारें आती जाती रहती है, इसलिए सरकार को अकेले बाबा गुरमीत के बजाए उनकी भावनाओं को भी समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि डेरा बाबा द्वारा निर्मित फिल्म को केंद्र्र सरकार को सैंसर बोर्ड ने पास करने से मना कर दिया था, लेकिन केंद्र सरकार ने वोटों की राजनीति करते हुए ट्रिब्यूनल पर दवाब डालकर फिल्म को पास करवाया। संत दादूवाल ने कहा कि जिस व्यक्ति ने इतने कांड किए है, दर्जनों केस होने के बावजूद वह आजतक खुलेआम घूम रहा है, जबकि उन्हें उसी व्यक्ति का विरोध करने पर गिरफ्तार कर लिया जाता है, जिसे सिख संगत किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बाबा की फिल्म शुरू से ही फ्लॉप साबित हो गई थी, क्योंकि उसमें ऐसा कुछ नहीं था, जिससे लोगों को सबक मिलता। दादूवाल ने कहा कि फिल्म के कारण पिछले कुछ दिनों से करीब 7 से 8 प्रतिशत लोग उनके पास आने लगे है। इन लोगों को आभास हो चुका है कि बाबा झूठे आंकड़े बताकर लोगों को बरबला रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने रोष मार्च निकालना था, लेकिन प्रशासन ने मार्च निकालने से पहले ही उन्हें नोटिस थमा दिया कि बिना परमिशन के रोष मार्च नहीं निकाल सकते। वे सरकार से इस बाबत परमिशन लेकर आएंगे और लाखों की संख्या में सिख संगत फिल्म के विरोध में सड़को पर उतरेगी।
नहीं था कोई भी प्रशासनिक अधिकारी
संत दादूवाल के रोष मार्च को देखते हुए बुधवार को सैंकड़ों की संख्या में सिख श्रद्धालु गुरूद्वारा दसवीं पातशाही में एकत्रित हुए। किसी आशंका के देखते हुए पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने पहले ही पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। दादूवाल के नेतृत्व में सिख संगत ने डीएसपी धर्मवीर को ज्ञापन सौंपा। मजे की बात तो यह थी कि रोष मार्च को लेकर एक भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था।

http://www.indianewstv.in/newsDetails.php?news=696
ReplyDeleteacmnews.tv
Deletehello ji
ReplyDelete