Headlines

Restaurants

Fashion

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की हुई पेशी, पत्रकार हत्याकांड मामले में 313 के तहत होंगे बयान दर्ज

सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह गुरूवार को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति, साध्वी बलात्कार व रणजीत हत्याकांड के मामले में सीबीआई कोर्ट समक्ष पेश हुए और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह गुरूवार सुबह स्थानीय अदालत परिसर में पहुंचे। अदालती कार्रवाई तय समय पर शुरू हो गई। शुरूआत में डेरा मुखी के वकीलों ने अदालत  के अंदर गवाहियां बंद न करने की याचिका लगाई, जिसका सीबीआई ने डटकर विरोध किया। इसके बाद याचिका पर न्यायाधीश ने फैसला सुरक्षित रख लिया। खास बात यह रही कि सुप्रीम कोर्ट ने 14 सालों से सीबीआई कोर्ट में चल रहे इस बलात्कार मामले के जल्द निपटारे के आदेश सीबीआई कोर्ट को दिए थे जिसके बाद से इस मामले में कोर्ट जल्द सुनवाई कर रही है। इसके पश्चात रणजीत हत्याकांड मामले में डेरा मुखी के वकीलों ने 54 गवाहों की सूची कोर्ट को सौंपी। सीबीआई ने इसका भी विरोध किया क्योंकि सीबीआई का कहना था कि इतनी लंबी सूची का कोई औचित्य नहीं है। इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले की सुनवाई हुई। 21 मार्च को डेरा मुखी गुरमीत सिंह धारा 313 के तहत कोर्ट में अपने बयान दर्ज करवाएंगे। तीनों मामलों की सुनवाई के बाद अब 21 मार्च को डेरा मुखी उक्त तीनों मामलों में सीबीआई कोर्ट में पेश होंगे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes