Headlines

Restaurants

Fashion

जेसीडी में होली का जश्न : एक दूसरे को गुलाल लगाकर खेली होली, बिना पानी होली खेलने का लिया संकल्प

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जेसीडी विद्यापीठ में बुधवार को होली से पूर्व सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों ने होली का पर्व मनाया, जिसमें जेसीडी विद्यापीठ के प्रबन्ध निदेशक रियर एडमिरल राव सुरेन्द्र सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इस मौके पर उनके साथ डेन्टल कॉलेज के सीईओ डॉ. आर.एस. टाडा, जेसीडी शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश, जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास, जेसीडी फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनय लाठर, जेसीडी बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य इंजी. आर.एस. बराड़, जेसीडी विद्यापीठ के रजिस्ट्रार श्री टेक चंद, लेखाधिकारी श्री सुधांशु गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।  इस होली उत्सव के मौके पर सभी संस्थानों के विद्यार्थी क्रिकेट ग्राऊंड में इकट्ठा हुए तथा फूलों व गुलाल से होली खेली। इस मौके पर विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के वातावरण में इस पावन पर्व की बधाईयां प्रेषित की। इस मौके पर विद्यार्थियों ने नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया।  इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में प्रबन्ध निदेशक राव सुरेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को सर्वप्रथम होली पर्व की बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि होली रंगों का खुशी का तथा आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का त्यौहार है, इस दिन लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं और गुलाल उड़ाते हैं। होली पर्व के साथ अनेक कथाएं जुड़ी हुई है, जिनमें सबसे प्रमुख भक्त प्रहलाद व होलिका की है। इस दिन होलिका दहन भी किया जाता है, जो कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। श्री राव ने कहा कि हमें पानी की बजाए सुखी होली खेलनी चाहिए ताकि पानी बचाया जा सके क्योंकि जल ही जीवन है तथा इस दिन लोग हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा देते है, जिसका नुकसान हमें आगे चलकर भुगतना पड़ता है। वहीं उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस दिन प्रेमभाव से तथा नशे से दूर रहकर इस त्यौहार को हर्षोल्लास मनाए ताकि आपसी भाईचारा कायम हो।  इस अवसर पर एकत्रित हुए सभी विद्यार्थियों ने प्रबन्ध निदेशक महोदय, सभी प्राचार्यों, अधिकारीगणों सहित अपने प्राध्यापकों तथा सहपाठियों को गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes