सिरसा(प्रैसवार्ता)। जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित इंस्ट्ीच्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के 45 विद्यार्थियों के एक दल द्वारा विगत दिवस माननीय हिसार के युवा सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला एवं सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी एवं जेसीडी विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक रियर एडमिरल राव सुरेन्द्र सिंह के अथक प्रयासों के माध्यम से संसद भवन, दिल्ली का भ्रमण किया। इस भ्रमण दल की अगुवाई जेसीडी आईबीएम के असिस्टैंट प्रोफेसर नियति चौधरी व भूपेन्द्र कामरा द्वारा की गई। इस मौके पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि विद्यार्थियों को इस प्रकार के भ्रमण जहां यादगार बनता है, वहीं विद्यार्थियों को भारत की संसदीय कार्यवाही तथा सांसदों की कार्यप्रणाली व अन्य गतिविधियों के बारे में भी ज्ञान प्राप्त होता है तथा विद्यार्थी का अपने देश की कार्यप्रणाली पर विश्वास कायम होता है। उन्होंने कहा कि हम विद्यार्थियों को समय-समय पर ऐसे भ्रमण तथा अन्य आयोजनों के माध्यम से अपडेट रखने का प्रयास करते रहते हैं ताकि उनको प्रत्येक क्षेत्र का ज्ञान हासिल हो सके। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि यह संसद भवन भ्रमण हमारे लिए ऐतिहासिक है तथा हमने संसद की कार्यवाही के समय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिभाषण सुनने का भी अवसर प्राप्त हुआ है, यह भी सौभाग्य की बात है क्योंकि विगत दिवस हमें एक ऐसे स्थान से अवगत होने का अवसर मिला जहां से पूरे भारत देश की अर्थव्यवस्था से लेकर प्रशासनिक गतिविधियों का संचालन किया जाता है। सभी विद्यार्थियों ने सत्र में शामिल होकर संसद की कार्यवाही में हिस्सा दिलवाने के लिए हिसार के सांसद श्री दुष्यंत सिंह चौटाला, सिरसा के सांसद श्री चरणजीत सिंह रोड़ी, जेसीडी विद्यापीठ के प्रबन्ध निदेशक रियर एडरिमल राव सुरेन्द्र सिंह व प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश के साथ-साथ अपने प्राध्यापकगणों का भी धन्यवाद प्रकट किया।
Home > NorthIndiaNews > जेसीडी के छात्र-छात्राओं ने किया संसद भवन का भ्रमण
जेसीडी के छात्र-छात्राओं ने किया संसद भवन का भ्रमण
By Pressvarta • 6:17:00 PM • NorthIndiaNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment