Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा : महिला से रेप, मामला दर्ज, आरोपी फरार

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जिले के गांव रघुआना की रहने वाली एक महिला से बलात्कार का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, मगर आरोपी की समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तारी नहीं हुई थी। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार जिले के गांव रघुआना निवासी नेहा (काल्पनिक नाम) अपने घर से कुरूंगावाली बस स्टैंड पर बुधवार सुबह 11 बजे खड़ी थी कि अचानक रोड़ी की ओर से सुखविंद्र सिंह निवासी गांव राईयां पंजाब मोटरसाइकिल पर आया और नेहा को लिफ्ट दी। नेहा को बुडागुढ़ा जाना था। लिफ्ट के बहाने सुखविंद्र नेहा को गांव डोगरवाली के पास खेतों में बने कमरे में ले गया, जहां उसके साथ उसने बलात्कार किया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने नेहा का मेडिकल करवाकर सुखविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कालांवाली थाना प्रभारी अनिल सोढी का इस संबंध में कहना है  कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होगा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes