सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा विधानसभा में विपक्षी नेता अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को स्पष्ट रूप में कह दिया है कि भविष्य में उनसे किसी भी प्रकार के राजनीतिक या व्यक्तिगत संबंध न रखें। भूपेंद्र हुड्डा ने इनैलो के गंभीर आरोपों से बचने के लिए राज्यसभा सदस्य रूपी छत्तरी की पेशकश की थी। अपनों से ही जूझ रहे भूपेंद्र हुड्डा को न तो कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कोई तव्वजों दे रहा है और न ही प्रदेश कांग्रेस। भ्रष्टाचार तथा कई विवादों में आए भूपेंद्र हुड्डा ने इनैलो नेता अभय चौटाला को फोन करके आपसी सहयोग की इच्छा व्यक्त की थी, जिस पर गर्म तेवरों वाले अभय चौटाला ने खरी-खोटी सुनाई और भविष्य में किसी प्रकार की बातचीत व संबंध
न रखने का फरमान सुना दिया। कांग्रेस में राजनीतिक झटके झेल रहे हुड्डा ने इनैलो की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए इनैलो नेता अभय चौटाला को फोन करके कहा था कि हम मिल जुल कर राज्यसभा की एक सीट हथिया सकते है। सूत्र बताते है कि अभय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा से पूछा कि आप किस हैसियत से उनसे बातचीत कर रहे है और किसने आपको अधिकृत किया है, क्योंकि इस समय न तो आप कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष है, न ही विधानसभा में विधायक दल के नेता और न ही कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी। अभय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा से यह भी कहा कि हम यह कैसे भूल सकते है कि आपके कारण ही मेरे पिता जी व बड़े भाई को जेल जाना पड़ा है। आप ही के कारण हमारा परिवार और पार्टी ने क्या कुछ नहीं सहा। अभय चौटाला को राज्यसभा सदस्य की पेशकश भूपेंद्र हुड्डा के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है, जिससे उनकी उम्मीदों पर ग्रहण लग गया है।Home > PoliticalNews > भूपेंद्र हुड्डा को अभय चौटाला ने दिया राजनीतिक झटका
भूपेंद्र हुड्डा को अभय चौटाला ने दिया राजनीतिक झटका
By Pressvarta • 3:20:00 PM • LatestNews PoliticalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


Post a Comment