Headlines

Restaurants

Fashion

वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह का निधन, कल होगा अंतिम दाह संस्कार

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सिरसा के वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह का दिल्ली में अचानक निधन हो गया है और उनका अंतिम दाह संस्कार शिवपुरी सिरसा में 12 जुलाई मंगलवार प्रात: 10 बजे किया जाएगा। अजीत सिंह दिल्ली की एक प्राईवेट मीडिया कंपनी का संचालन कर रहे थे और इससे पूर्व वह दैनिक राष्ट्रीय सहारा व दैनिक जागरण जैसे राष्ट्रीय समाचार पत्रों में बतौर कार्यालय संवाददाता की सेवाएं दे चुके थे। इनके निधन पर जिलाभर के पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। अजीत सिंह के निधन पर हरियाणा कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव नवीन केडिया, कांग्रेसी नेता होशियारी लाल शर्मा, हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं मीडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पत्रकार बलजीत सिंह, दि प्रैसवार्ता ट्रस्ट के कार्यकारी सचिव मनमोहित ग्रोवर, समाजसेवी अमीर चावला, पत्रकार सीएम ग्रोवर, पत्रकार भूपेंद्र पन्नीवालियां, पत्रकार कृष्ण तिवाड़ी, पत्रकार संजय शर्मा ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes