Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा के विकास, अमन-शांति के लिए 75 प्रतिशत युवाओं की पहली पसंद बने अमन चौपड़ा

सिरसा(प्रैसवार्ता)। इनैलो के गढ़ कहे जाने जिला सिरसा में भाजपाई कुनबा तेजी से बढ़ रहा है और शायद यहीं कारण रहा होगा कि ग्रामीण आंचल में भाजपाई ध्वज लहराते देखे जा रहे है। सिरसा में सांसद व जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में इनैलो का कब्जा होने उपरांत भी सात पंचायत समितियों में से छह पर भाजपा काबिज है, जबकि एक पर चेयरमैन कांग्रेसी तथा वाईस चेयरमैन भाजपाई है। इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला के विधानसभा क्षेत्र ऐलनाबाद के 17 वार्डों में से 13 पर भाजपा ने विजयी परचम लहराया है। सिरसा विधानसभा क्षेत्र के 31 ग्रामों तथा शहर के इतने ही वार्डों में करीब 75 प्रतिशत युवा मतदाता भाजपा के युवा नेता अमन चौपड़ा को अपनी पहली पसंद बताते है। सिरसा विधानसभा क्षेत्र से ज्यादातर समय विधायिकी अग्रवाल तथा पंजाबी समुदाय के बीच रही है। भाजपाई दिग्गज अग्रवाल समुदाय के गणेशी लाल इस क्षेत्र से विधायक तथा बंसीलाल सरकार में मंत्री रह चुके है। पंजाबी वर्ग के जगदीश चौपड़ा भी अपना राजनीतिक भाग्य अजमा चुके है। चौपड़ा वर्तमान में सीएम हरियाणा के राजनीतिक सलाहकार होने के साथ साथ संकट मोचक भी कहे जा सकते है, जबकि गणेशी लाल सिरसा की राजनीति में ढूंढने से भी नहीं मिल रहे। प्रदेश में भाजपाई शासन बनते ही गणेशी लाल ने प्रदेश  के कई मंत्रियों को अपनी रॉयल हवेली में बुलाकर अपना राजनीतिक प्रभाव बनाने के प्रयास तो किए, मगर सफल नहीं हुए। केंद्र तथा हरियाणा में भाजपा की सरकार होने के बावजूद अपना प्रभाव गणेशी लाल दर्शा नहीं सके। इस कारण उनके करीबी लगातार उनसे दूरी बनाते रहे और स्थिति ऐसी बन गई कि वह स्वयं ही लोगों से दूर रहने लगे है। इधर चौपड़ा ने अपना राजनीतिक जौहर दिखाते हुए जिला सिरसा में इनैलो तथा कांग्रेस में सेंधमारी अभियान चलाकर भाजपा का कुनबा बढ़ाना शुरू कर दिया है। भाजपा को मजबूती देने के लिए चौपड़ा ने अपने करीब लोगों को सत्ता में भागीदारी देनी शुरू कर दी है। जिला सिरसा के तीन व्यक्तियों गुरदेव सिंह राही, कुमुद बांसल और रेणु शर्मा को चेयरमैन/चेयरपर्सन, यतिन्द्र सिंह एडवोकेट को पार्टी का जिलाध्यक्ष,  रतन लाल बामनियां को हरियाणा अनुसूचित जाति व वित्त विभाग का निदेशक, रोहताश जांगड़ा को भवन एवं श्रम कल्याण विभाग का सदस्य, राज कुमार निजात को हिंदी साहित्य अकादमी का सदस्य, हरिओम भारद्वाज को संस्कृति अकादमी का सदस्य तथा सुरेंद्र कंबोज को पंजाबी अकादमी का सदस्य बनाकर जिला की भाजपा पर कब्जा कर लिया है। मोहल्ला थेहड़वासियों की समस्या के समाधान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाकर चौपड़ा ने एक विशेष पहचान के साथ साथ भाजपाई कुनबे में सराहनीय बढ़ौतरी की है, इससे भाजपा शर्तियां लांभावित होगी। चौपड़ा की तर्ज पर चलकर अमन चौपड़ा क्षेत्र में विकास और अमन शांति के लिए स्वयं को समर्पित किए हुए है, जिस कारण युवा वर्ग की पहली पसंद बन रहे है।

Share this:

1 comment :

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes