सिरसा(प्रैसवार्ता)। शहर डबवाली थाना पुलिस द्वारा डबवाली के माल गोदाम रोड़ पर किराये के मकान में बड़े स्तर पर चल रहे वेश्यावृत्ति के अड्डे का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मौके से 6 पुरूषों व 6 महिलाओं सहित 12 लोगों को काबू किया है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार शहर थाना डबवाली के इंचार्ज इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह को सूचना मिली थी कि माल गोदाम रोड़ पर एक किराये के मकान में वेश्यावृत्ति का अड्डा चल रहा है। इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ घर में छापेमारी कर 12 लोगों को काबू कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपियों नवी, सूचित, अभिषेक, शुभम निवासियान डबवाली, करनैल, मक्खन, सर्वजीत कौर, जसप्र्रीत कौर, रानी, भारती, जसप्रीत, कुलविन्द्र कौर निवासियान पंजाब के खिलाफ शहर थाना डबवाली में वेश्यावृत्ति का अभियोग दर्ज किया गया है।
Home > LatestNews > डबवाली, जहां किराये के मकान में होता था जिस्म का कारोबार, गिरफ्तार
डबवाली, जहां किराये के मकान में होता था जिस्म का कारोबार, गिरफ्तार
By Pressvarta • 10:29:00 PM • CrimeNews LatestNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment