सिरसा(प्रैसवार्ता)। नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं। नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने में आमजन का सहयोग अनिवार्य है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागारों की धरपकड़ करेगी। यह बात पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मंगलवार शाम को कालांवाली क्षेत्र के गांव देसूमलकाना में सैंकड़ों ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कही। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार आईजी हिसार रेंज के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा गोद लिए गांव देसूमलकाना में हस्सू, नौरंग, जगमालवाली, खोखर, कालांवाली और देसूमलकाना से सैंकड़ों लोग पहुंचे और नशे को खत्म करने में पुलिस की हर संभव सहायता का विश्वास दिलाया। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि नशा बसे बसाए परिवारों को बर्बाद कर देता है, इसलिए इससे दूर रहें। अगर आपके क्षेत्र में नशे का कारोबार करता है, तो इसकी सूचना बेझिझक पुलिस को दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और नशे के कारोबारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। जिला पुलिस नशे को जड़ से खत्म करने के लिए हर तरह की मुहिम चला रही है, लेकिन अब इसमें आमजन का सहयोग भी अनिवार्य है। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने पुलिस को हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मौजूद पुलिस अधिकारियों से कहा कि मैं 15 दिनों के भीतर एक बार फिर यहां की स्थिति का जायजा लेने आऊंगा, तब तक स्थिति में सुधार लाओ। इस अवसर पर डीएसपी डबवाली सत्यपाल यादव व कालांवाली के एसएचओ हवा सिंह भी मौजूद रहे।
Home > LatestNews > नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं: एसपी सिरसा
नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं: एसपी सिरसा
By Pressvarta • 8:07:00 PM • CrimeNews LatestNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment