Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा के बेसहारा पशुओं का सहारा बनेंगे सोनू शर्मा

सिरसा(प्रैसवार्ता)। शहर में आए दिन कोई न कोई वाहन आवारा बेसहारा पशुओं की लड़ाई की भेंट चढ़ जाता है। कई बार तो किसी का अमूल्य जीवन भी खतरे में पढ़ जाता है। ऐसे में अब शहरवासियों की आवाज बनकर कीर्तिनगर के रहने वाले सोनू शर्मा ने एक पहल की है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार सोनू शर्मा ने जिला में घूम रहे बेसहारा पशुओं के लिए एक बार पुन: भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है। यह भूख हड़ताल लघुसचिवालय स्थित धरना स्थल पर 29 नवंबर मंगलवार प्रात: 10 बजे से होगी। सोनू शर्मा ने बताया कि उन्होंने पहले भी दो बार भूख हड़ताल कर सरकार व प्रशासन को चेताया कि बेसहारा घूम रहे आवारा पशुओ के संबंध में कोई कदम उठाए जाए, लेकिन आज तक इस संबंध में कोई भी कदम नहीं उठाया गया। 

शहर में बने अलग नंदीशाला
सोनू शर्मा ने बताया कि बेसहारा पशुओं को देखते हुए सरकार को अलग से नंदीशाला बनानी चाहिए। दरअसल शहर में आवारा पशुओं के चलते आए दिन कोई न कोई वाहन ग्रस्त हो जाता है। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि लोगों को अपनी अमूल्य जान से हाथ धोना पड़ा है। इसलिए शहर में नंदीशाला बने और वहां आवाश पशुओं को रखा जाए।

आमजन से भी मांगा सहयोग
सोनू शर्मा ने आमजन से भी अनुरोध किया है कि इस भूख हड़ताल को पूरा समर्थन दें और एक आवाज बनकर सरकार व प्रशासन को बेसहारा पशुओं के लिए कुछ करने पर विवश करें।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes