Headlines

Restaurants

Fashion

सीएम घोषणाओं पर सरकारी तंत्र ने लगाया ग्रहण

सिरसा(प्रैसवार्ता)। अपने दो वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर द्वारा 6 दिसंबर 2016 तक की गई करीब 2700 घोषणाओं में मात्र 250 पर ही अमलीजामा पहनाया गया है, जबकि करीब 90 प्रतिशत सीएम घोषणाओं पर सरकारी तंत्र कुंडली मारे हुए है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के  87 विधानसभाई क्षेत्रों में जनसभाएं करके विकास कार्यों की पिटारी खोली है,जिसमें से कृषि एवं किसान वैलफेयर की 351, टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग-अर्बन एस्टेट की 49, परिवहन विभाग की 40, राजस्व विभाग की 42, उच्च शिक्षा की 71 तथा शिक्षा विभाग की 110, नगर निकाय की 386, पब्लिक हैल्थ की 154, पशु पालन एवं डेयरी विभाग की 51, स्वास्थ्य विभाग की 114, सिंचाई विभाग की  218, बिजली विभाग की 99, पी.डब्लयू.डी की 441, पंचायत विभाग की 367 तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग में संबंधित 138 घोषणाएं शामिल है। मुख्यमंत्री की घोषित इन घोषणाओं में कृषि एवं किसान वैलफेयर की 50, परिवहन विभाग की 5, राजस्व विभाग की 9, शिक्षा विभाग की 12 तथा उच्च शिक्षा विभाग की 7, नगर निकाय की 46, पब्लिक हैल्थ की 9, पशु पालन एवं डेयरी विभाग की 5, स्वास्थ्य विभाग की 7, सिंचाई विभाग की 12, बिजली निगम की 18, पी.डब्लयू.डी विभाग की 40, पंचायत विभाग की 19 घोषणाएं पूरी हुई है, जबकि खेल एवं युवा कल्याण विभाग की 14, पंचायत विभाग की 107, पी.डब्लयू.डी की 164, बिजली विभाग की 29, सिंचाई विभाग की 33, स्वास्थ्य विभाग की 34, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की 16, पब्लिक हैल्थ की 65, शिक्षा विभाग की 17, नगर निकाय की 117, उच्च शिक्षा की 25, राजस्व विभाग की 14, टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग की 13 तथा कृषि एवं किसान वैलफेयर की 120 घोषणाएं प्रक्रियाधीन है, जबकि खेल एवं युवा कल्याण विभाग से संबंधित कोई भी घोषणा पूरी नहीं हुई है। इसी प्रकार परिवहन विभाग की 35, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की 30, राजस्व विभाग की 19, उच्च शिक्षा की 81, नगर निकाय की 223,  खेल एवं युवा कल्याण विभाग की 129, पंचायत विभाग की 241, पी.डब्लयू.डी की 277, बिजली विभाग की 52, सिंचाई विभाग की 173, स्वास्थ्य विभाग की 73 तथा किसान वैलफेयर एवं कृषि की 181 घोषणाएं फिलहाल ठंडे बस्ते में है। सरकारी तंत्र की मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर कुंडली से भाजपा की सहयोगी संघ और उसके सहयोगी संगठन खासे नाराज बताए जा रहे है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes