Headlines

Restaurants

Fashion

देश के साथ बदल रही है सिरसा की राजनीति

सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा में भाजपाई शासन द्वारा, जहां प्रदेश को नई दिशा देने के प्रयास किए जा रहे है, वहीं जिला सिरसा की भाजपाई राजनीति में बदलाव देखा जाने लगा है। करीब दो वर्ष पूर्व से भाजपाई सरकार में जिला की भाजपाई राजनीति सीएम हरियाणा के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चौपड़ा के इर्द-गिर्द घूमती रही है, मगर राजनीतिक पद की अलविदाई के साथ भाजपाई राजनीति का रुझान राजनीतिक सचिवालय(रॉयल हवेली सिरसा) की तरफ तेजी से बढऩे लगा है। राजनीतिक सचिवालय भाजपा की अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल का हैं, जहां उनके बेटे मनीष सिंगला राजनीतिक गतिविधियां  चलाते है। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रीगण तक में से कोई ऐसा चेहरा नहीं है, जो जिला सिरसा में आया हो और राजनीतिक सचिवालय में न गया हो। राजनीतिक सचिवालय की विशेषता यह है कि वहां मौजूद मनीष सिंगला से कोई भी व्यक्ति कभी भी संपर्क कर सकता है और मनीष भी यहीं प्रयास करते है कि समस्या का समाधान हो।  जिला सिरसा की भाजपाई राजनीति में प्रो. गणेशी लाल, जगदीश चौपड़ा दो ही भाजपाई दिग्गज है और दोनो ही सिरसा विधानसभा क्षेत्र से अपना चुनावी भाग्य अजमा चुके है और भविष्य में भी चुनावी समर में उतरना चाहेंगे। प्रौ. गणेशी लाल को तो सिरसा से विधायक और सरकार में महत्त्वपूर्ण मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है, लेकिन जगदीश चौपड़ा चुनाव तो नहीं जीत सके, लेकिन दो वर्ष तक मौजूदा भाजपा सरकार में महत्त्वपूर्ण जिम्मेवारी जरूर संभाल चुके है। जिला सिरसा के सबसे कद्दावर भाजपा नेता जगदीश चौपड़ा से राजनीतिक सलाहकार का पद क्या गया, उनके अपने भी दूरी बनाने लगे। मुख्यमंत्री को डबवाली रैली में प्रौ. गणेशी लाल ही छाये रहे, जबकि इससे पूर्व जगदीश चौपड़ा ही नजर आते रहे है। डबवाली रैली में सीएम हरियाणा मनोहर लाल खट्टर की ओर से प्रो. गणेशी लाल को दी गई तव्वजों से भाजपाई राजनीति में अचानक बदलाव आ गया है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes