Headlines

Restaurants

Fashion

भाजपाईयों की खुली राजनीतिक जंग से कांग्रेस उत्साहित

congress logo
अंबाला(प्रैसवार्ता)।  भाजपाई सांसद रतन लाल कटारिया तथा कैबिनेट हरियाणा के दबंग मंत्री अनिल विज के बीच तेजी पकड़ रहे राजनीतिक मतभेदों से कांग्रेस काफी उत्साहित है। भाजपाई विधायिका संतोष सारवान एक मंत्री पर आरोप लगा चुकी है, जबकि एक निष्ठावान भाजपाई कार्यकर्ता के सांसद रतन लाल कटारिया के गायब होने की शिकायत से संसदीय क्षेत्र अंबाला में राजनीतिक भूकंप आ गया, जिसका राजनीतिक लाभ उठाने के लिए कांग्रेस नेता डॉ. कपूर सिंह ने मोर्चा संभालते हुए कांग्रेसी कुनबा बढ़ाने की शुरूआत कर दी है। सांसद कटारिया और प्रदेश के दबंग मंत्री अनिल विज की शब्दी जंग का सीधा लाभ कांग्रेस को मिलता दिखाई देने लगा है। भाजपाई दिग्गजों के इस राजनीतिक मतभेदों से भाजपा दो घड़ो में बंट गई है, जो भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं कही जा सकती। इससे पूर्व कांग्रेसी सांसद रही सुश्री शैलजा के समय कांग्रेस के दो घड़े थे, मगर अब इस संसदीय क्षेत्र से दोनो घडे अशोक तंवर के नेतृत्व में डॉ. कपूर सिंह के साथ कांग्रेस को मजबूती देने के लिए प्रयासरत् देखे जाने लगे है। कांग्रेस की तर्ज पर संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक कलह के बीज उत्पन्न कर रही भाजपा ने शायद कांग्रेस के आपसी कलह से सबक नहीं सीखा है, जबकि कांग्रेस अपनी गलती में तेजी से सुधार कर रही है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes