Headlines

Restaurants

Fashion

संतोष सारवान प्रकरण: बढ़ा सकता है खट्टर सरकार की सिरदर्दी

cm khattar
सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणा के मुलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की महिला विधायक संतोष सारवान प्रकरण खट्टर सरकार के लिए सिरददी बन सकता है, क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से खफा भाजपाई सांसद, विधायक व दिग्गज संतोष सारवान केसमर्थन में आ गए है। राज्य के दलित समाज में भी इस प्रकरण को लेकर आक्रोश है। संतोष के पति एमएल सारवान सेवानिवृत्त आईएएस है और एक विशेष वर्ग का नेतृत्व भी संभाल चुके है, जबकि संतोष स्वयं एक दबंग मंत्री रह चुकी है। हरियाणा में विपक्ष के फिसड्डी होने के चलते भाजपा के ही असंतुष्ट दिग्गजों ने ग्वाल पगड़ी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खन्न और राई स्पोट्र्स प्रकरण इत्यादि को उजागर किया है। पांच जून को संतोष सारवान को कुछ अज्ञात लोगों ने घेर कर हमला करने के प्रयास से सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। संतोष का आरोप हद्यै कि उसके विधानसभा क्षेत्र में एक मंत्री के सरंक्षण में नशा माफिया काफी प्रभावी है और उस माफिया का विरोध करने के कारण नशा माफिया से उन्हें जान का खतरा है। संतोष का यह भी कहना है कि उनकी हत्या के लिए प्रयासरत् हमलावरों का हुलिया पुलिस को बताया जा चुका है, जिन्हें वह सामने आने पर पहचान सकती है, मगर पुलिस हमलावरों तक नहीं पहुंच पाई। कानून व्यवस्था ऐसी है कि भाजपाई शासन में भाजपाई विधायक स्वयं को सुरक्षित नहीं मान रहे। नारनौल से भाजपा विधायक ओम प्रकाश यादव के साथ लूटपाट की घटना की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी। सारवान प्रकरण भविष्य में क्या गुल खिलाएगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, मगर असंतुष्टों का खुला समर्थन और दलित वर्ग में पनप रही आक्रोश की चिंगारी खट्टर सरकार की सिरदर्दी जरूर बढ़ा सकती है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes