Headlines

Restaurants

Fashion

किसान अधिकार पंचायत: होशियारी लाल शर्मा ने संभाला मोर्चा

hoshiyari lal sharma
सिरसा(प्रैसवार्ता)। 30 जून को सिरसा में होने वाली किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता होशियारी लाल शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया है और वह अपने समर्थकों के साथ ग्रामीण आंचल में किसानों को इस पंचायत में बढ़चढ़कर भाग लेने के लिए निमंत्रण दे रहे है। शर्मा का जिलाभर के ग्रामों में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जा रहा है और ग्रामीण उन्हें विश्वास दिला रहे है कि वह इस किसान पंचायत में जरूर भागीदारी बनाएंगे। कांग्रेसी नेता किसानों से रूबरू होते हुए किसानों की दुदर्शा से ग्रामीणों को अवगत करवा  रहे है। भाजपाई शासन को किसान विरोधी बताते हुए शर्मा का कहना है कि प्रदेश में किसानों के हित पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के  हाथों में ही सुरक्षित है, जो किसानों की समस्याओं को समझते है। 30 जून को होने वाली किसान पंचायत में भूपेंद्र हुड्डा समेत  कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे और किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष का बिगुल बजाएंगे। पिछले करीब चार दशक से कांग्रेसी ध्वज उठाने वाले होशियारी लाल शर्मा ने दलबल सहित किसान पंचायत को ऐतिहासिक बनाने का अभियान शुरू किया है, जिसे भारी समर्थन मिल रहा है। शर्मा का दावा है कि ग्रामीण आंचल में किसान भाजपाई शासन से खफा है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes