Headlines

Restaurants

Fashion

हरियाणा पुलिस में बड़े फेरबदल के आसार: डीजीपी विजीलेंस का हो सकता है तबादला



haryana police
सिरसा(प्रैसवार्ता)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा दौरे की वापिसी उपरांत सरकार किसी भी क्षण हरियाणा पुलिस की अफसरशाही के तबादले का फरमान जारी कर सकती है। भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा का राग अलापने वाली हरियाणा की मनोहर सरकार स्वच्छ, बेदाग तथा अनुभवी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी को डीजीपी(विजीलेंस) की कमान सौंप सकती है। प्रदेश में वर्तमान में दस डीजीपी तथा ग्यारह एडीजीपी इस पद के लिए सक्षम है, मगर प्रभात रंजन देव, केके शर्मा, डॉ. बीके सिन्हा व डॉ. केपी सिंह दौड़ में है। इस दौड़ में हरियाणा पुलिस हाऊसिंग कॉरपोरेशन के महानिदेशक प्रभात रंजन देव की ज्यादा संभावना है। डीजीपी विजीलेंस पद के लिए बकायदा चयन समिति की बैठक भी हो चुकी है। इस संबंध में एक पैनल बनाकर मुख्यमंत्री के पास भेजा जा चुका है। वर्तमान में डीजीपी विजीलेंस का कार्यभार परमिन्द्र राय के पास है, जिन्हें सवा साल पूर्व यह जिम्मेवारी सौंपी गई थी, मगर इसके तबादले की प्रबल संभावना तय मानी जा रही है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes