Headlines

Restaurants

Fashion

गुटबाजी के चलते उलझी मार्केट कमेटी की चौधर


politician
सिरसा(प्रैसवार्ता)। भाजपाई शासन द्वारा असंतुष्ट भाजपाई दिग्गजों को संतुष्टि का जाम पिलाते हुए कई भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को तव्वजों देकर मार्केट कमेटी का चेयरमैन व वाइस चेयरमैन बना दिए गए। जिला सिरसा की मार्केट कमेटी डबवाली, कालांवाली, रानियां, डिंग, ऐलनाबाद में तो भाजपाई चौधर पाने में सफल हो गए है, मगर भाजपाई गुटबाजी के चलते मार्केट कमेटी सिरसा चौधर से वंचित रह गई है। सिरसा में वैसे भाजपा के कई गुट है, मगर प्रभावी त्रिवेणी है। इस त्रिवेणी में भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चौपड़ा, भाजपा प्रत्याशी रही सुनीता सेतिया के पति राहुल सेतिया को माना जा सकता है। प्रो. लाल अशोक शर्मा को मार्केट कमेटी अध्यक्ष के लिए योग्य मानते है, वहीं जगदीश चौपड़ा श्याम बजाज की वकालत करते है, जबकि प्रदीप रातुसरिया भाजपा व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को लंबे समय से समर्पित होने का लाभ लेना चाहते है। श्याम बजाज सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक होने के साथ साथ पंजाबी समुदाय में अच्छी पकड़ रखते है। सिरसा का राजनीतिक इतिहास इस तथ्य का साक्षी है कि दो बार को छोड़कर इस विधानसभा क्षेत्र से पंजाबी समुदाय और अग्रवाल वैश्य समाज ही विजयी परचम लहराता रहा है। प्रौ. लाल अग्रवाल वैश्य समाज तथा चौपड़ा पंजाबी वर्ग से तालुक्क रखते है और इन दोनो के बीच राजनैतिक आँख मिचौली सर्वविदित है। रातुसरिया इन दोनो भाजपाई दिग्गजों की जी हजूरी की बजाए पार्टी व संघ के प्रति निष्ठा को तव्वजों देते है। भाजपा नेता राहुल सेतिया रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए है, क्योंकि वह नगर परिषद सिरसा पर अपनी पंसदीदा चेयरपर्सन बना चुके है। भाजपा की इस त्रिवेणी की बदौलत मार्केट कमेटी सिरसा चौधर से वंचित रह गई है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes