Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा पहुँचे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, बोले भाजपा सरकार में नहीं चलती किसी मंत्री की चिट


पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह भाटी ।
सिरसा(प्रैसवार्ता)। किसानों को भाजपा पार्टी मसीहा समझती है और उनके हर दुख सुख में पूरी पूरी भागीदारी निभा रही है। किसानो के हित के लिए सरकार कई जनकल्याणारी योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है, जिससे काफी संख्या में किसान लांभावित हुए है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह भाटी ने पीडब्लयूडी में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही। उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष यतिन्द्र सिंह एडवोकेट, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामफल घिराय, जिलाध्यक्ष कंवरजीत सिंह चहल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदित्य देवीलाल,  मीडिया प्रभारी सुभाष कस्वां  भी मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिरसा पहुँचे समय सिंह भाटी ने पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा इन दिनों किसान हितैषी बने हुए है, जबकि उन्होंने स्वयं के कार्यकाल में किसानों के लिए कुछ नहीं किया। आज प्रदेश के किसानों की जो हालत है, उसके लिए हुड्डा भी जिम्मेवार है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में सत्ता आते ही किसानों के लिए ऐसी ऐसी योजनाएं लागू की है और वर्ष 2020 तक प्रत्येक किसान की आय में दोगुना वृद्धि होगी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि हुड्डा सरकार हो या मनमोहन सरकार, जितनी भी भर्तिया हुई है, वह सब बिक कर हुई है, लेकिन मौजूदा सरकार में ऐसा कुछ नहीं है, यहां नौकरियां बिकनी तो दूर, किसी मंत्री की चिट तक नहीं चलती। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री ईमानदार मुख्यमंत्री है और उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को आर्गेनिक खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि उसकी आय में वृद्धि हो पाए। इसी के साथ प्रदेशभर में किसान जमावड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है, जिसमें किसानों को जागरूक किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के बाद उन्होंने मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मोर्चा के आगामी कार्यों को लेकर भी चर्चा की। इसी दौरान यह निर्णय लिया गया कि 11 सितंबर को सिरसा में किसान जमावड़ा आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल सोनी एडवोकेट, विस्तारक राघविंद्र सिंह आर्य रानियां, लखाराम जिला महामंत्री, महेंद्रपाल जिला महामंत्री, बूटा सिंह रघुआना, कालूराम जाखड़ एडवोकेट, लखविंद्र सिंह धारीवाल, रूलदुराम नंबरदार, प्यारा सिंह रंधावा , अशोक कुमार, हरबंस लाल, बलकरण सिंह, चौपटा मंडल अध्यक्ष वेदपाल सिंवर, डबवाली मंडलाध्यक्ष सुखमंद्र सिंह, कालांवाली मंडलाध्यक्ष मनजिन्द्र सिंह, बड़ागुढ़ा मंडलाध्यक्ष गंगा सिंह सहित जिला कार्यकारिणी के तमाम सदस्य मौजूद रहे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes