Headlines

Restaurants

Fashion

विकास और समाधान के लिए भाजपा किसे देगी ''चौधर"

सिरसा(प्रैसवार्ता)। स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में पहुंची हरियाणा भाजपा की सिरसा जिला में उपस्थिति न होने के साथ ही क्यास शुरू हो गए है कि जिला की समस्याओं के समाधान और विकास की अलख जगाने के लिए किसे भाजपाई दिग्गज की ''चौधर" मिलेगी। भाजपा ने सिरसा जिला के ऐलनाबाद से पवन बैनीवाल, रानियां से जगदीश नेहरा, सिरसा से सुनीता सेतिया, कालांवाली से राजेंद्र देसूजोधा तथा डबवाली से देव कुमार शर्मा पर दाव खेला था। देवकुमार शर्मा तथा राजेंद्र देेसूजोधा को छोड़कर तीनों उम्मीदवार इनैलो तथा कांग्रेस छोड़कर भाजपाई बने है। इनैलो के गढ़ कहे जाने वाले इस जिला में भाजपा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, मगर विजयी परचम नहीं लहरा पाई। भाजपा सूत्रों के अनुसार भाजपा कांग्रेसी तर्ज पर न चलकर जिलावासियों की उम्मीदों पर खरा उतरकर विकास व समाधान में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी, मगर ''चौधरी" कौन होगा, पर भाजपाई चुप है। भाजपा के एक दिग्गज ने नाम न छापने की शर्त पर ''प्रैसवार्ता" से कहा कि बागी, दागी व अवसरवादियों को छोड़कर ''चौधर" के सही हकदार तो पुराने, समर्पित व निष्ठावान भाजपाई है, जिनमें जगदीश चौपड़ा, प्रदीप रातुसरिया, गणेशीलाल, देव कुमार शर्मा, राम लाल जैसे लोग शामिल है, जिन पर राष्ट्रीय सेवक संघ का हाथ भी देखा जा रहा है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes