सिरसा(प्रैसवार्ता)। मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर के दो दिवसीय फतेहाबाद दौरे से कई भाजपाई दिग्गजों की धडकने बढ़ गई है, क्योंकि क्यास लगाये जाने है कि खट्टर फतेहाबाद विधानसभा से चुनाव लड़ सकते है। खुफिया सर्वे अनुसार इनैलो के गढ़ कहे जाने वाले संसदीय क्षेत्र सिरसा में सेंधमारी के लिए भाजपा ने फोक्स बनाकर योजना पर अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। फतेहाबाद से वर्तमान में इनैलो के बलवान दौलतपुरिया विधायक हैं, जो जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इस क्षेत्र से दौलतपुरिया के अतिरिक्त वेद फूलां जिलाध्यक्ष भाजपा, हुड्डा कांग्रेस के प्रहलाद गिल्लांखेडा भी जाट समुदाय से संबधित चुनावी समर में उतरने की तैयारी में है। जाट बनाम गैरजाट की राजनीति की चपेट में आ चुकी हरियाणवी राजनीति में इन जाट दिग्गजों में वोट बंटने की संभावना को देखते हुए भाजपा गैर जाट को चुनावी समर में उतारने का कार्ड खेल सकती है। वैसे तो भाजपा के पास कई ऐसे चेहरे हैं,जो चुनाव लडऩे के इच्छुक है, मगर इनैलो के इस गढ़ में सेंधमारी के लिये खट्टर जैसा हैवीवेट उम्मीदवार ही भगवा ध्वज फहरा सकता है। खट्टर के चुनाव फतेहाबाद से लडऩे की चर्चा से क्षेत्र में ठंड के बावजूद सियासी गर्मी बढ गई है और इसी के साथ ही चुनाव लडने के इच्छुकों में हलचल मच गई हैं। भाजपा के संभावित प्रत्याशियों को अपनी राजनीतिक उम्मीदों पर ग्रहण लगता दिखाई देने लगा है।Home > PoliticalNews > मुख्यमंत्री खट्टर के दौरे से फतेहाबाद में ठंड के बावजूद बढी सियासी गर्मी
मुख्यमंत्री खट्टर के दौरे से फतेहाबाद में ठंड के बावजूद बढी सियासी गर्मी
By Pressvarta • 3:56:00 PM • PoliticalNews • Comments : 0
सिरसा(प्रैसवार्ता)। मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर के दो दिवसीय फतेहाबाद दौरे से कई भाजपाई दिग्गजों की धडकने बढ़ गई है, क्योंकि क्यास लगाये जाने है कि खट्टर फतेहाबाद विधानसभा से चुनाव लड़ सकते है। खुफिया सर्वे अनुसार इनैलो के गढ़ कहे जाने वाले संसदीय क्षेत्र सिरसा में सेंधमारी के लिए भाजपा ने फोक्स बनाकर योजना पर अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। फतेहाबाद से वर्तमान में इनैलो के बलवान दौलतपुरिया विधायक हैं, जो जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इस क्षेत्र से दौलतपुरिया के अतिरिक्त वेद फूलां जिलाध्यक्ष भाजपा, हुड्डा कांग्रेस के प्रहलाद गिल्लांखेडा भी जाट समुदाय से संबधित चुनावी समर में उतरने की तैयारी में है। जाट बनाम गैरजाट की राजनीति की चपेट में आ चुकी हरियाणवी राजनीति में इन जाट दिग्गजों में वोट बंटने की संभावना को देखते हुए भाजपा गैर जाट को चुनावी समर में उतारने का कार्ड खेल सकती है। वैसे तो भाजपा के पास कई ऐसे चेहरे हैं,जो चुनाव लडऩे के इच्छुक है, मगर इनैलो के इस गढ़ में सेंधमारी के लिये खट्टर जैसा हैवीवेट उम्मीदवार ही भगवा ध्वज फहरा सकता है। खट्टर के चुनाव फतेहाबाद से लडऩे की चर्चा से क्षेत्र में ठंड के बावजूद सियासी गर्मी बढ गई है और इसी के साथ ही चुनाव लडने के इच्छुकों में हलचल मच गई हैं। भाजपा के संभावित प्रत्याशियों को अपनी राजनीतिक उम्मीदों पर ग्रहण लगता दिखाई देने लगा है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
Post a Comment