Headlines

Restaurants

Fashion

Showing posts with label AdvertismentNews. Show all posts
Showing posts with label AdvertismentNews. Show all posts

स्टूडेंटस के लिए युवा शक्ति के रूप में उभरे कर्ण दुग्गल

4:43:00 PM
•
सिरसा(प्रैसवार्ता)। स्टूडेंटस के लिए युवा शक्ति के रूप में स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल के जिलाध्यक्ष कर्ण दुग्गल उभरे है। बुधवार को दुग्गल ने जिलास्तर व खंड स्तर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। स्थानीय लार्ड शिवा कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कर्ण दुग्गल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्कल स्वामी विवेकानंद के विचारों का अनुसरण किया गया है और आरएसएस की विचार धारा से प्रेरित है। इस सर्कल द्वारा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में दस बच्चों को शिक्षित किया जा चुका है और अन्य बच्चों के लिए रणनीति बनाई जा रही है। युवाओं का नशे के प्रति हो रहे आकर्षण को लेकर अब सर्कल द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे है। दुग्गल ने कहा कि सर्कल की ओर से जल्द ही दस सदस्यीय एक टीम का गठन किया जाएगा, जोकि शहरभर में एक सर्वे कर गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की रिपोर्ट तैयार करेगा। इसके बाद उन बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिलाई जाएगी।
कर्ण दुग्गल ने इन्हें सौंपी है जिम्मेवारी
सर्कल प्रमुख डॉ. विजय सैनी के दिशा-निर्देश में कर्ण दुग्गल ने पंकज बगोडिया व राजबीर सिंह को जिला सह प्रमुख, प्रवजोत सिंह, रंधीर साहुवाला, दलबीर सिंह व बलदेव पुनिया को महासचिव, सतनाम सिंह, नरेंद्र मोंटी, सुरेंद्र खुईयां व जीवनप्रधान को सचिव, मनप्रीत बालासर व अमरजीत थेहड़ी को सह सचिव की जिम्मेवारी सौंपी। इसी तरह जिला स्तर की खंड कार्यकारिणी में सिरसा से विक्की नुनीवाल, रानियां से सुरेंद्र मोमी, डबवाली से जगसीर सिंह, बडागुढ़ा से सोनी हांडीखेड़ा, ओढ़ा से रिछपाल खतरावा, ऐलनाबाद से गुरविन्द्र जस्सल, चौपटा से सुरजीत गोदारा को मनोनीत किया गया है। 

अब बाजार में मिलेंगे एमएसजी ब्रांड के मोबाइल!

11:18:00 AM
•
सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा के एमएसजी ब्रांड में अब मोबाइल भी जुड़ गया है। एमएसजी प्रोडक्ट में मोबाइल फोन जल्द ही बाजार में नजर आएंगे और इसके लिए बकायदा बुङ्क्षकग शुरू कर दी है। एमएसजी फोन की खासियत यह रहेगी कि मोबाइल की सभी श्रेणी में 4-जी नेटवर्क की सुविधा होगी। प्रैसवार्ता को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑर्गेनिक प्रोडेक्ट, मसाले, कास्मेटिक, खाद्य सामग्री, आर्युवेदिक दवाईयों के बाद रेडिमेड कपड़े के बाद मोबाइल मार्केट में भी एमएसजी उतर रही है। बाकायदा कई शहरों में इसके आउटलेट दे दिये गये हैं जहां इन मोबाइलों की बुङ्क्षकग तत्काल शुरू कर दी है। मोबाइल की कीमत 3000 रुपये से लेकर 12 हजार रुपये रखी गई है और दीपावली फेस्टीवल पर ही इन्हें लांच करने की पूरी तैयारी कर ली है। डेरा सच्चा सौदा के सूत्रों की मानें, तो मोबाइल को मार्केट में उतारने से पहले मार्केट की सभी बारीकियों का अध्ययन किया गया है। सभी उपभोक्ताओं का ध्यान रखा गया है। जल्द ही एमएसजी ब्रांड के मोबाइल उपलब्ध होंगे।

इंसानियत का संदेश देगी एमएसजी द वारियर-लॉयन हार्ट

2:20:00 PM
•
सिरसा(प्रैसवार्ता)। रॉक स्टार कहे जाने वाले सिरसा की आन-बान-शान एवं डेरा सच्चा सौदा के पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर निर्मित फिल्म 'एमएसजी द वारियर-लॉयन हार्ट' 7 अक्तूबर शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। नई तकनीक से फिल्म को प्रमोट किया जा रहा है। संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां खुद भी फिल्म प्रमोशन को लेकर जुटे हुए है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म लोगों में इंसानियत का संदेश देगी। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह शहर में रोड़ शो निकाला गया। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार रोड शो हिसार रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक से आरंभ होकर पूरे बाजार से होता हुआ चोपटा पहुंचकर सम्पन्न हुआ। रोड़ शो निकाल रहे लोगों ने एक स्वर में कहा कि पूज्य गुरु जी द्वारा बनाई गई फिल्म 'एमएसजी द वारियर-लॉयन हार्ट' लोगों को इन्सानियत का रास्ता दिखाएगी। फिल्म में गुरु जी ने लोगों को बुराइयां छोडऩे का संदेश दिया है। सभी को यह फिल्म देखनी चाहिए तथा जो लोग रास्ता भटक चुके हैं, उन्हें रास्ते पर लाने के लिए यह फिल्म कारगर सिद्ध होगी।  इस मौके पर उनके साथ कर्मजीत फौजी, मोहन सिंह, गुरमीत सिंह बराड़, बलजीत सिंह बग्गा, बिट्टू डेयरीवाला, बलजीत सिंह संधू खैरपुर के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

महिलाओं ने सिर पर रखा कलश और चल दिए...
इस विशाल रोड शो की अगुवाई सिर पर क्लश रखे हुए महिलाएं कर रही थी। रोड शो में सैकड़ों महिलाओं ने अपने सिर पर क्लश रखे हुए थे, जिन पर बड़े ही सुंदर ढंग से लॉयन हार्ट व एमएसजी लिखा हुआ था। अधिकतर महिलाओं ने हाथों में गुब्बारे व रंग-बिरंगी झंडिय़ां पकड़ी हुई थी। वहीं बच्चे भी गुब्बारे व लॉयन हार्ट लिखी तख्तियां उठाए रोड शो में चल रहे थे। हर तरफ एक ही आवाज सुनाई दे रही थी, वो थी शेर दिल, शेर दिल। रोड शो के आगे सेंट एमएसजी ग्लोरिसय इंटरनेशनल बॉयज स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चे ढोल बाजे..., ओ बाजे नगाढ़ा ... गाने पर झूमते दिखाई दिए। इसके अलावा रोड शो में सैकड़ों मोटरसाइकिलों पर युवा झूमते दिखाई दिए। बड़े ही अनुशासित ढंग से मोटरसाइकिलों का काफिला रोड शो की शोभा बढ़ा रहा था। सभी युवा शेर दिल, शेर दिल के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। यही नहीं स्कूटियों पर महिला प्रशंसक भी शामिल थी। इसके अलावा खुली जीप, गाडिय़ां भी रोड शो में शामिल थी, जिन पर फिल्म के बड़े-बड़े पोस्टर लगे हुए थे। डीजे की थाप पर रोड शो आगे बढ़ रहा था तथा प्रशंसक खुशी में झूमते हुए सभी को 7 अक्तूबर को रिलीज होने वाली फिल्म को देखने का निमंत्रण दे रहे थे। 

शहरवासियों में दिखा उत्साह
एमएसजी द वारियर-लॉयन हार्ट फिल्म के प्रमोशन को लेकर निकाला गया रोड शो शहर के जिस बाजार में से भी होकर गुजरा स्थानीय लोग इसे देखने के लिए उमड़ पड़े। एमएसजी प्रशंसकों के साथ-साथ आमजन में भी रोड शो को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रोड शो में शामिल वाहनों पर चल रहे फिल्म के गाने व डायलॉग आमजन भी गाते दिखाई दिए। यही नहीं कई दुकानदार तो रोड शो में शामिल प्रशंसकों के साथ झूमने पर खुद को नहीं रोक पाए तथा डीजे पर जमकर नाचे।

यहां से होकर गुजरा रोड शो
महाराणा प्रताप चौक से शुरू हुआ विशाल रोड शो बस स्टैंड, सुरखाब चौक, लालबती चौक, सागंवान चौक, अरोडवंश चौक, कबीर चौक, अग्रवाल टैण्ट, जनता भवन, जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, शहीद भगत सिंह चौक, परशुराम चौक, गोल डिग्गी चौक, शाह सतनाम जी चौक, कल्याण नगर, शाह मस्ताना जी धाम, शाहपुर बेगू, शाह सतनाम जी धाम से होते हुए चोपटा पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस रोड शो में ब्लॉक सरसा, कल्याणनगर, सुखचैन कॉलोनी से भारी संख्या में एमएसजी प्रशंसकों ने भाग लिया।

महिलाओं को अपनी ताकत का अहसास करना पड़ेगा: शाहनाज हुसैन

5:28:00 PM
•
70 के दशक में मुस्लिम समाज की एक महिला का स्वतंत्र उधम सोच के परे था, लेकिन अपने दृढ़ संकल्प से शहनाज़ हुसैन से न केवल शहनाज़  हुसैन ग्रूप ऑफ़ कंपनी की स्थापना की, बल्कि महिला  सशक्तिकरण का एक सशक्त उदाहरण बन गयी। आज उनके संस्थान से स्किल ग्रहण कर हज़ारो की संख्या में महिला अपना उधम चला रही है। शहनाज़  हुसैन ग्रूप ऑफ़ कंपनीज़ की अध्यक्ष व प्रबंधक निर्देशक मानती है कि अगर हौसला हो तो महिलाए पुरुष से भी अधिक सफल हो सकती है। पेश है शहनाज़ हुसैन के साक्षात्कार के प्रमुख अंश:- 
70 के दशक में आपने शहनाज़ हुसैन ब्रांड की स्थापना की। तब एक परंपरावादी पृष्ठभूमि से आने के कारण आपको खासतौर पर किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा?
मैंने सौंदर्य के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का फैसला किया और पश्चिम के ब्यूटी  स्कूलों में प्रशिक्षण लिया।  मैंने अपना पहला सैलून अपने घर में खोला, ताकि मैं अपने बच्चे व परिवार को समय दे सकू। परिवार के समर्थन व सहयोग से मुझे बाधाओ को पार करने व सपनों को साकार करने में मदद मिली।  मेरी फ्रेंचाइजिग़ प्रणाली की वजह से मेरे सैलूनो का तेज़ी से विस्तार हुआ। मैं सफलता की आकांक्षा, दृढ इच्छा सकती व कठोर मेहनत के जरिए अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करना चाहती थी। 
क्या आर्थिक स्वतंत्रता के बिना महिला सशक्तिकरण संभव है ?
मैं मानती हूँ कि महिला सशक्तिकरण के लिए आर्थिक स्वतंत्रता बहुत ज़रूरी है। इससे महिला महिला आत्मनिर्भर बनती है और उसका आत्मविश्वास मजबूत होता है। जब पति और पत्नी दोनों कमाते तो परिवार के जीवन शैली में भी सुधार आता है। वैसे परिवार के अंदर नज़रिए में बदलाव लाना बेहद ज़रूरी है और ऐसा बदलाव शिक्षा के ज़रिए आ सकता है। असल में शिक्षा अपने आपमें एक तरह का सशक्तिकरण है। 
आपने अनेकों महिलाओं को प्रशिक्षित  कर आत्मनिर्भर बनाया है , इस अनुभव पर रोशनी डालें  ?
मैंने अपने कैरियर के शुरुआती दौर में ही महिलाओं को अपने घर में सैलून खोलने के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिया था ताकि वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन सके और बच्चे व परिवार का देखभाल कर सके। मैंने उन्हें  प्रशिक्षित किया और सशक्त बिजनेस मॉडल के साथ शहनाज़ हर्बल का फ्रेंचाइज़ी देना शुरू किया।  हम अपने सीएसआर गतिविधियों के तहत मूक - बधिर एव नेत्रहीनों को मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान कर रहे है। इस तरह उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता व आत्मनिर्भरता प्रदान करने में सहयोग किया जा रहा है। हाल ही में हमने अल्पसंख्यक मामले का मंत्रालय की एक योजना के तहत 6000 महिलाओं को प्रशिक्षण देकर सर्टिफाई किया है। .हमने अपने ब्यूटी अकादमी में पिछले चार सालो दशको में हज़ारों महिलाओं को प्रशिक्षित किया। इनमे से कई ने अपने ब्यूटी सैलून खोले। कईयो ने शहनाज़ हर्बल सैलून, स्पा, रिटेल आउटलेट खोलने के लिए मुझसे फ्रेंचाइजी अधिकार लिए है। 
क्या आप अब भी निर्धन महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है ?
दक्षता विकाश कार्यक्रम के जरिए हम निर्धन महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहे है। इनमे से कईयो ने छोटे स्तर पर अपने ब्यूटी सैलून खोले है या फ्रीलांसर के रूप में उपार्जन कर रही है। इस तरह वो अपने घर में ही ग्राहकों को ब्यूटी केयर सेवा प्रदान कर रही है। हम सामाजिक हितो के प्रति समर्पित है और शारीरिक रूप से अक्षम, मूक बधिर एवं नेत्रहीनों को को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रहे है। उनमे से कई ने परिवार की मदद से सैलून खोले है।  हम महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए घर में ही छोटे स्तर पर सैलून खोलने के लिए प्रोत्साहित करते है। हमारे ब्यूटी पाठ्यक्रम में बुनियादी सैलून प्रबंधन और व्यवसाय प्रबंधन शामिल है। 
आप युवा महिलाओं खासतौर पर मुस्लिम समुदाय की स्त्रियों को कोई संदेश देना चाहेंगी ?
वर्तमान समय में महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने के लिए पेशेवर प्रशिक्षण व दक्षता विकाश अत्यंत ज़रूरी है। देश में शिक्षा की कमी अभी अहम् समस्या है। बदलाव लाने के लिए महिलाओं की बुनियादी शिक्षा व जागरूकता ज़रूरी है  अल्पसंख्यक मामले का मंत्रालय महिलाओं को ज्ञान ,उपकरण और तकनिकी प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना चाहता है जिससे वे सरकारी व गैर सरकारी एजेंसियों की योजनाओं का लाभ उठा सकती है। महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थय, स्वच्छता, टीकाकरण और परिवार नियोजन संबंधी योजनाओं के बारे में जागरूक बनाने की ज़रूरत है।  मानसिकता में भी बदलाव करने की ज़रूरत है। महिलाओं को अपनी ताकत का अहसास करना पड़ेगा और समाज में अपनी बराबरी की हैसियत कायम करना होगा । महिलाओं को स्वतंत्र बनाने के लिए शिक्षा की अहम भूमिका होगी।  माता पिता को भी बेटियों की अहमियत समझनी होगी और उनको समान अवसर देना होगा। (मोनिब खान)

7 अक्टूबर को रिलीज होगी संत डॉ. गुरमीत की तीसरी फिल्म

5:24:00 PM
•
सिरसा(प्रैसवार्ता)। त्यौहारी सीजन में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत डॉ. गुरमीत राम रहीम इन्सां की तीसरी फिल्म 'एमएसजी द वारियर लॉयन हार्ट' रिलीज होगी। संत डॉ. गुरमीत राम रहीम ने औपचारिक घोषणा कर दी है और यह फिल्म हिन्दी के अलावा, अंग्रेजी, तमिल, तेलगू इत्यादि भाषाओं में भारत सहित विश्वभर में 7 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में संत डॉ. गुरमीत तिहरी भूमिका में नजर आएंगे। 'लॉयनहार्टÓ के रूप में संत डॉ. गुरमीत टॉप सीक्रेट एजेंट यानि जासूस के रूप नजर आएंगे वहीं शेरदिल के रूप में वे 300 साल पुराने समय के योद्धा के रूप में नजर आएंगे जो लड़कियों व धरती मां की इज्जत बचाने के लिए दूसरे ग्रहों से आए एलियन्स से लड़ाई लड़ता है, इसके अलावा तीसरे रोल में वे शेरदिल के पूर्वज का किरदार अदा कर रहे हैं।  हकीकत एंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बैनर तले बनी यह फिल्म मात्र 25 दिन में बनकर पूरी हुई है। फिल्म में निर्देशक की भूमिका 'बाप बेटी की जोड़ीÓ यानि संत डॉ. गुरमीत व उनकी सुपुत्री हनीप्रीत इन्सां ने निभाई है। फिल्म में वीएफएक्स व ऐनिमेशन तकनीक का बखूबी प्रयोग किया गया है, जिससे यह फिल्म हॉलीवुड स्टाइल फिल्मों को टक्कर देती दिखाई देगी। उल्लेखनीय है कि बीती 5 सितम्बर को इस फिल्म का ऑनलाईन ट्रेलर लांच किया था, जो सुपरहिट रहा और महज 3 दिनों में ही 41 लाख से अधिक लोगों ने इसे ऑनलाईन देखा। फिल्म रिलीज से पहले ही हिट हो चुकी है तथा प्रशंसकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।  एक्शन व रोमांच से भरपूर यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचेगी।  त्यौहारी मौसम में फिल्म रिलीज की घोषणा होने के साथ ही प्रशंसकों का उत्साह भी कई गुणा बढ़ गया है। 

'थिंक टैंक' मनीष सिंगला की सक्रियता से नगर परिषद की जीत भी होगी भाजपा की झोली में!

1:31:00 PM
•
सिरसा(प्रैसवार्ता)। भाजपा के युवा नेता मनीष सिंगला 'थिंक टैंक' ने अपनी टीम के साथ सिरसा शहर के सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू कर दिया है और उन्हें भरपूर सहयोग भी मिलता देखा जा रहा है। धर्मनगरी सिरसा से विधायक रहे प्रौफेसर गणेशी लाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुशासन समिति भाजपा के बेटे मनीष सिंगला एक धर्म प्रेमी व्यक्तित्व है और अक्सर उन्हें श्याम जी मंदिर सिरसा व सालासर धाम सिरसा में प्रभु भक्ति में लीन देखा जाता है। कई धार्मिक संस्थाओं से जुड़े मनीष सिंगला ने परिषद चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्र मानते हुए भाजपा की परिषद बनाने की ठानी है। इसके लिए उन्होंने भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के प्रयास शुरु कर दिए है। मनीष सिंगला की सक्रियता और परिश्रम से भाजपा प्रत्याशियों के हौसले बुलंद हो गए है। केवल इतना ही नहीं मनीष और उसकी टीम ने शहर का माहौल भाजपा पक्षीय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चुनावी परिणाम क्या करवट लेंगे, यह तो 25 सितंबर को मतदान उपरांत पता चलेगा। लेकिन मनीष सिंगला ने ऐसी राजनीतिक तस्वीर पैदा कर दी है, जिसे देखकर यह माना जाने लगा है कि परिषद पर इस बार भाजपा का ही विजयी परचम लहराएगा।

धर्म प्रेमी भी आए मनीष के साथ
मनीष सिंगला न केवल समाजसेवी है, बल्कि धार्मिक कार्यों में भी रूचि रखते है। यहीं वजह है कि जब भी कोई कोई धार्मिक कार्यक्रम होता है, तब मनीष सिंगला को सम्मान के साथ आंमत्रित किया जाता है। मनीष उस कार्यक्रम में मधुर आवाज से गुनगुनाते है। इसी के साथ अब मनीष सिंगला को धर्म प्रेमियों का भी पूरा समर्थन है। धर्मप्रेमियों के इस समर्थन से मनीष के सहयोगी एवं भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। मनीष की इमानदारी, निष्ठा व लग्र से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के लिए की गई वोट की अपील से भाजपा परिषद के चुनावों में भी विजयी परचम लहराएगी।

बिजनेस प्लस: मुंबई में लगेगा खिलौनों का एग्जिबिशन

10:40:00 AM
•
नई दिल्ली(प्रैसवार्ता)। आगामी 15 से 17 सितंबर तक मुंबई में किड्स इंडिया बिजनस-टू-बिजनश एग्जिबिशन लगाया जाएगा। द आल इंडिया टॉय मैनिफैक्चरिंग एसोशिएशन के अध्यक्ष विवेक जंगानी ने बताया कि 15 से 17 सितंबर तक मुंबई के बॉम्बे कॉनवेंशन एण्ड एग्जिबिशन सेंटर के हॉल न. 5 व 6 में आयोजित की जाएगी। यहां 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए प्रवेश नहीं होगा। किड्स इंडिया बिजनस-टू-बिजनश एग्जिबिशन देश की सबसे बङी बिजनश एग्जिबिशन है जो देश-विदेश के बच्चों के लिए खिलौना निर्माण से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास करती है। एग्जिबिशन में देश-विदेश से हजारों खिलौना कारोबारी शामिल होते हैं जो बच्चों के लिए श्रेष्ठ खिलौना उत्पाद तैयार करते हैं। दुनिया के की देशों की विख्यात कंपनिया एग्जिबिशन के माध्यम से बाजार में आने वाले नए खिलौना उत्पादों की जानकारी देती है। इसके अलावा कारोबारी व्यापार से जुङी अपनी-अपनी जानकारियों को एक दूसरे के साथ साझा करते हैं। एग्जिबिशन में खिलौना कारोबार से जुङने वाले नए युवा कारोबारियों की संख्या भी अधिक रहती है। क्योंकि उन्हें यहां खिलौना व्यापार से जुङने के लिए तमाम जानकारियों व बारीकियों का एक ही स्थान पर समाधान मिलता है। कारोबारियों के लिए यहां नि:शुल्क प्रवेश रहेगा। इस बार हॉल न. 6 में वर्ल्ड ऑफ टॉय नाम से खास प्वेलियन होगा, वहीं बैक टू स्कूल के लिए भी विशष स्थान हैं जहां स्टेशनरी संबंधि आईटम होंगी। 
 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes