सिरसा ( प्रैसवार्ता ) जाट, गैरजाट की राजनीति की चपेट में आ चुकी हरियाणवी राजनीति में राज्य के ज्यादातर जाट मतदाताओं का रूझान इनैलो पक्षीय देखा जा रहा है, वहीं गैरजाटों में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने मजबूत पकड बना ली है। पंजाबी मुख्यमंत्री होने के बावजूद प्रदेश के पंजाबी समुदाय का रूझान तंवर पक्षीय देखा जा रहा है। इस समुदाय का एक बडा वर्ग कांग्रेस के शासनकाल में भूपेंद्र हुड्डा के कारण कांग्रेस को छोडकर भाजपा का भगवा ध्वज उठाने पर मजबूर हो गया था, मगर भाजपाई शासन में जाट आरक्षण अंदोलन में पंजाबियों को मिले जख्मों ने इस समुदाय को कांग्रेस में अपना मान-सम्मान और सुरक्षा नजर आने लगी है, क्योंकि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हुड्डा को तव्वजो न देकर डा. तंवर को कमान सौंपी। हुड्डा के मुख्यमंत्री कार्यकाल में एक भी पंजाबी मंत्री नहीं था और न ही इस समुदाय का कोई प्रशासनिक अधिकारी महत्वपूर्ण पद पर तैनात था। हुड्डा की पंजाबी विरोधी सोच से खफा पंजाबियों ने भाजपा की तरफ ध्यान बढाया और प्रदेश में पहली बार भाजपा की अपनी सरकार बनी। पंजाबी समुदाय की मदद से सत्ता में पहुंची भाजपा ने पंजाबी मुख्यमंत्री बनाकर इस वर्ग को चौधर दी, मगर चौधरी पंजाबियों पर खरा नहीं उतर पाये। पंजाबी समुदाय की भाजपाई शासन से नाराजगी का लाभ तंवर को मिलने लगा, क्योंकि इनैलो जाट समुदाय की वकालत करती है और हुड्डा का इस समुदाय से प्रेम जगजाहिर है। तंवर न सिर्फ दलित समाज के नेता रहे बल्कि गैरजाटों में भी भारी पकड के साथ उभरे हैं। राज्य के गैरजाट भी तंवर के नेतृत्व को स्वीकार कर रहे है, ऐसी राजनीतिक तस्वीर हरियाणवी राजनीति में देखने में मिल रही है।
Showing posts with label PoliticalNews. Show all posts
Showing posts with label PoliticalNews. Show all posts
गैर जाटों में विशेष पहचान बना रहे है- डा. अशोक तंवर
सिरसा ( प्रैसवार्ता ) जाट, गैरजाट की राजनीति की चपेट में आ चुकी हरियाणवी राजनीति में राज्य के ज्यादातर जाट मतदाताओं का रूझान इनैलो पक्षीय देखा जा रहा है, वहीं गैरजाटों में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने मजबूत पकड बना ली है। पंजाबी मुख्यमंत्री होने के बावजूद प्रदेश के पंजाबी समुदाय का रूझान तंवर पक्षीय देखा जा रहा है। इस समुदाय का एक बडा वर्ग कांग्रेस के शासनकाल में भूपेंद्र हुड्डा के कारण कांग्रेस को छोडकर भाजपा का भगवा ध्वज उठाने पर मजबूर हो गया था, मगर भाजपाई शासन में जाट आरक्षण अंदोलन में पंजाबियों को मिले जख्मों ने इस समुदाय को कांग्रेस में अपना मान-सम्मान और सुरक्षा नजर आने लगी है, क्योंकि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हुड्डा को तव्वजो न देकर डा. तंवर को कमान सौंपी। हुड्डा के मुख्यमंत्री कार्यकाल में एक भी पंजाबी मंत्री नहीं था और न ही इस समुदाय का कोई प्रशासनिक अधिकारी महत्वपूर्ण पद पर तैनात था। हुड्डा की पंजाबी विरोधी सोच से खफा पंजाबियों ने भाजपा की तरफ ध्यान बढाया और प्रदेश में पहली बार भाजपा की अपनी सरकार बनी। पंजाबी समुदाय की मदद से सत्ता में पहुंची भाजपा ने पंजाबी मुख्यमंत्री बनाकर इस वर्ग को चौधर दी, मगर चौधरी पंजाबियों पर खरा नहीं उतर पाये। पंजाबी समुदाय की भाजपाई शासन से नाराजगी का लाभ तंवर को मिलने लगा, क्योंकि इनैलो जाट समुदाय की वकालत करती है और हुड्डा का इस समुदाय से प्रेम जगजाहिर है। तंवर न सिर्फ दलित समाज के नेता रहे बल्कि गैरजाटों में भी भारी पकड के साथ उभरे हैं। राज्य के गैरजाट भी तंवर के नेतृत्व को स्वीकार कर रहे है, ऐसी राजनीतिक तस्वीर हरियाणवी राजनीति में देखने में मिल रही है।
शोले फिल्म के जय और वीरू साबित हो रहे है अमन चौपड़ा व सुनील बामनिया
सिरसा(प्रैसवार्ता)। सिरसा की राजनीति में अमन चौपड़ा व सुनील बामनिया की राजनीतिक जोड़ी शोले फिल्म के जय और वीरू साबित हो रहे है और भाजपा हाईकमान की हर परीक्षा में खरे उतर रहे है। बात चाहें किसी रैली की कामयाबी को लेकर हो, चाहे संगठन को लेकर हो, हर मोर्चे पर यह राजनीतिक जोड़ी सिरसा के इतिहास में अपनी विशेष पहचान बना चुकी है। इस बात का प्रमाण यह भी है कि इनकी राजनीतिक काबलियत को देखकर भाजपा संगठन ने इन्हें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के महत्त्वपूर्ण दायित्व सौंपे हुए है। अगर बात भाजपा राष्ट्रीयाध्यक्ष अमित शाह की 15 फरवरी को जींद में होने वाली युवा हुंकार रैली की करें, तो इसे कामयाब बनाने के लिए इस जोड़ी ने अपनी कार्यकुशलता का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस युवा जोड़ी ने जिला के सभी कस्बों व गांवों में जाकर युवाओं को इस रैली के लिए प्रेरित किया और 'युवाओं की हुंकार प्रदेश में फिर पुन: भाजपा सरकार' नारे को भी पूरी तरह से बुलंद किया है।
राजनीतिक पंडि़तों के क्यासों पर भी भारी पड़ी यह जोड़ी
राजनीतिक पंडि़तों की मानें, तो यह क्यास लगाए जा रहे थे कि जिला में भाजपा का कोई भी विधायक नहीं है। इसलिए इस रैली में शायद जाने वालों की संख्या कम होगी, परंतु इस युवा जोड़ी के प्रचार-प्रसार ने राजनीतिक पंडि़तों की भविष्यवाणी को भी गलत साबित कर दिया है, क्योंकि जिस जोश-उत्साह के साथ जिला के युवा इस रैली में जाने के लिए आतुर दिखाई दिए, इससे यह बात स्पष्ट हो जातही है कि इस राजनीतिक जोड़ी ने निश्चित तौर पर जिला में भाजपा के वोट बैंक व ग्राफ को बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।
सर्वेक्षणः कैसा विधायक चाहते हैं- सिरसा के मतदाता
(नवीन,गोपाल,अमन, कृष्ण गुबंर है दावेदार)
सिरसा ( प्रैसवार्ता ) हरियाणा विधानसभाई चुनाव अभी दूर है, मगर राज्य के अन्य क्षेत्रों की तरह सिरसा क्षेत्र से चुनाव लडने के इच्छुकों की राजनीतिक सरगर्मियां बढी हुई है। क्षेत्र सिरसा के मतदाता कैसा विधायक चाहते हैं,को लेकर "प्रैसवार्ता' द्वारा करवाये गये एक सर्वेक्षण में कांग्रेस के नवीन केडिया, हलोपा के गोपाल कांडा, भाजपा के अमन चोपडा तथा इनैलो के कृष्ण गुंबर को फोक्स बनाकर मतदाताओं की राये एकत्रित की गई है। सिरसा क्षेत्र में शहर के 31 वार्डो तथा 31 ग्रामों में 31 प्रतिशत ही युवा मतदाता है।"प्रैसवार्ता" ने सभी वर्गो से संबधित युवाओं,महिलाओं तथा पुरूषों से संपर्क करके "सिरसा को कैसा विधायक चाहिये" पर चर्चा की है। सिरसा क्षेत्र को इनैलो का गढ कहा जाता है और वर्तमान में इनैलो का ही प्रतिनिधी विधायक है। इस क्षेत्र में अग्रवाल वैश्य समाज, पंजाबी समुदाय के मतदाताओं का आंकडा ज्यादा है, जबकि ब्राहमण, जाट, कु्म्हार, दलित तथा पिछडा वर्ग की भी अच्छी उपस्थिती है। क्षेत्र के कांग्रेस पक्षीय सोच वाले मतदाता कांग्रेस के मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर के विश्वास पात्र नवीन केडिया को उचित मानते है, जो पहले भी इस क्षेत्र से चुनाव बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड चुके हैं। केडिया पक्षीयों की सोच है कि वह युवा, पूर्णतया पार्टी को ईमानदारी के साथ समर्पित, हर व्यक्ति के दुख-सुख में भागीदारी रखने के साथ-साथ क्षेत्र की समस्या से न केवल परिचित हैं, बल्कि समाधान करवाने में भी सक्षम हैंं। हलोपा सुप्रीमो गोपाल काँडा इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में भी इनैलो प्रत्याशी को कडी चुनावी टक्कर दे चुके हैं। केडिया और काँडा अग्रवाल वैश्य समाज से ताल्लुक रखते है। भाजपा की और से युवा चेहरे अमन चोपडा को उम्मीदवार बनाये जाने की संभावना है, जबकि इनैलो की तरफ से पूर्व पार्षद कृष्ण गुंबर अपनी दावेदारी रखते हैं। चोपडा तथा गुंबर का सबंध पंजाबी समुदाय से है। सिरसा क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास के अनुसार इस क्षेत्र से हरियाणा गठन के बाद दो बार को छोडकर अग्रवाल या पंजाबी समुदाय की ही चौधर रही है। कांग्रेस, हलोपा को छोडकर भाजपा व इनैलो में अभी भी प्रत्याशी चयन को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है, जबकि भाजपा टिकट के लिये यतिंद्र सिंह एडवोकेट, सुनीता सेतिया तथा इनैलो प्रत्याशी बनने के लिये मक्खन सिंगला भी प्रयासरत देखे जा रहे हैं। चर्चा तो यह भी है कि एक भाजपाई दिग्गज " चश्मा" भी पहन सकता है। यदि ऐसा होता है, तो चुनावी समींकरणों में बदलाव भी आ सकता है।
शाह की वापसी के बाद राहुल को हरियाणा लाने की तैयारी
सिरसा(प्रैसवार्ता) हरियाणा में डगमगाते भाजपाई शासन को संजीवनी देने के लिये हरियाणा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को आ रहे हैं, जो बाईक यात्रा के माध्यम से राज्य का दौरा करने के साथ ही सरकार व संगठन के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे। हरियाणवी राजनीति वर्तमान में यात्राओं की चपेट में है। कांग्रेस के मौजूदा प्रधान अशोक तंवर राज्य में साईकिल पर घूम रहे है, तो इनैलो के भी प्रदेशव्यापी कार्यक्रम पहलै से ही चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा भूपेंद्र हुड्डा की रथयात्रा तथा अमित शाह की बाईक यात्रा भी हरियाणा वासियों को अगले महीने देखने को मिलेगी। शाह की हरियाणा यात्रा उपरांत कांग्रेस ने भी राहुल गांधी को हरियाणा में लाने की तैयारी शुरू कर दी है। हरियाणा में बिगड रही कानून व्यवस्था व बढते अपराधों पर सरकार विरोधी दलों के निशाने पर है। कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता सुभाष बत्रा के अनुसार तंवर और किरण चौधरी ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है, जिसमें मंथन शिविर की रिपोर्ट के अतिरिक्त राज्य के राजनीतिक मुद्दो पर विचार किया जायेगा। कांग्रेस के नेतागण प्रयास करेगें कि राहुल गांधी हरियाणा कांग्रेस की राज्य स्तरीय रैली मेंं शामिल होने की स्वीकृति दें। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की संभावित राज्यस्तरीय रैली रोहतक में की जा सकती है। यदि कांग्रेस रोहतक में राज्यस्तरीय रैली करने और उसमें राहुल गांधी की उपस्थिती दर्ज करवाने मे सफल हो जाती है, तो हरियाणवी कांग्रेस का मानचित्र में बदलाव आ सकता है, ऐसी राजनीतिक पंडितों की सोच है।
तंवर के मंथन शिविरों ने बढाई हुड्डा समर्थको की बेचैनी
सिरसा(प्रैसवार्ता)। हरियाणवी कांग्रेस में मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा शुरू किये गये मंथन शिविरों ने राज्य में समांतर कांग्रेस चला रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा भूपेंद्र हुड्डा के समर्थकों की बेचैनी बढा दी है और उन्हें अपना राजनीतिक भविष्य डगमगाता नजर आने लगा है। चर्चा है कि तंवर संगठन में अपने पसंदीदा चेहरों का आंकडा बढाने के साथ ही संभावित प्रत्याशियों.का चयन भी कर रहे हैं, ताकि भविष्य में होने वाले लोकसभा तथा विधानसभा चुनावों में टिकट वितरण दौरान अपने ज्यादा समर्थकों को प्रत्याशी घोषित करवा सकें। तंवर के संसदीय क्षेत्र सिरसा के विधानसभा क्षेत्र टोहाना से दवेंद्र बबली,फतेहाबाद से नरेश सरदाना, सिरसा से नवीन केडिया, कालांवाली से शीशपाल केहरवाला ,डबवाली से जग्गा सिंह बराड़ को मजबूत कांग्रेस प्रत्याशी माना जा रहा है, जबकि रानियां से रंजीत सिंह की संभावना है। संसदीय क्षेत्र सिरसा के विधानसभा क्षेत्र नरवाना, ऐलनाबाद तथा रतिया से नये चेहरों को चुनावी समर में उतारा जा सकता है। इस संसदीय क्षेत्र में तंवर की मजबूत पकड है। इसी प्रकार राज्य के अन्य संसदीय क्षेत्रों में प्रत्याशी चयन के लिये मंथन शिविर आयोजित किये जा रहें जा रहे है। पडौसी राज्य राजस्थान के उपचुनावों से मिली कांग्रेस को संजीवनी ने हरियाणवी कांग्रेस काफी उत्साहित है,क्योंकि इस उपचुनाव का असर हरियाणवी राजनीति पर भी होगा? प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कांग्रेसी नेताओं ने मुंगेरीलाल के हसीन स्वपन लेने शुरू कर दिये है, मगर हुड्डा समर्थकों की उम्मीदोंं पर तंवर का राजनीतिक भय मंडराने लगा है।
राहुल की ताजपोशी से दोहराया जा सकता है - कांग्रेसी इतिहास
सिरसा ( प्रैसवार्ता )। पंडित जवाहर लाल नेहरू के समय से शुरू हुए कांग्रेसी इतिहास को मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भी दोहराये जाने की संभावना नजर आने लगी है । कांग्रेसी इतिहास के अनुसार पार्टी के मुखिया बदलने के साथ ही उसकी टीम को अलविदाई प्रमाण पत्र थमा दिया जाता रहा है। राहुल गांधी को लेकर भी क्यास लगाये जाने लगे हैं कि वह भी कांग्रेसी इतिहास की पुरानी पंरपरा को बरकरार रखते हुए अपनी टीम में नये चेहरों को तव्वजो देंगे । वर्तमान में राहुल के करीबी और विश्वासपात्रों में सिरसा से पूर्व सासंद अशोक तंवर, हरियाणा से कांग्रेस के इकलौते सासंद दीपेंदर हुड्डा, हरियाणा से कांग्रेसी विधायक रणदीप सुरजेवाला, पंजाब से कांग्रेसी विधायक अमरिंदर सिंह, राजस्थान से भंवर जितेद्र ,सचिन पा्यलट तथा हरीश चौधरी, महाराष्ट्र से राजीव सातव व मिलिंद देवडा, दिल्ली से अजय माकन, मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिंया व मीनाक्षी नटराजन, तामिलनाडू से माणिक टैगोर यू०पी से आर.पी.एन.सिह, जितेंद्र प्रसाद, असम से गौरव गोगाई के अतिरिक्त सोशल मीडिया हैड दिव्या स्पंदन, सुष्मिता देव तथा प्रियंका चतुर्वेदी इत्यादि राजनीतिक चेहरे हैं, जिन्हें राहुल गांधी के आतंरिक सर्कल का सदस्य कहा जा सकता है। कांग्रेसी इतिहास साक्षी है कि इंदिरा गांधी की टीम को राजीव गांधी के प्रधानमंत्री कार्याकाल में कोई तव्वजो नहीं मिली थी । धीरेंद्र ब्रहमचारी, आर.के.धवन, फखरूद्दीन अली अहमद, सतीश शर्मा, उमा शंकर दीक्षित जैसे राजसी दिग्गज हैं, जिनमें से कुछ का निधन हो चुका है, जबकि अन्य कांग्रेसी मानचित्र से गायब हैं। राहुल की टीम में हरियाणवी चौधर तो बन सकती है,मगर आपसी कलह से जूझ रही हरियाणवी कांग्रेस का चौधरी कौन बनेगा को लेकर क्यासों का दौर शुरु हो गया है ।
भाजपा के गुजरात छक्के ने छुडवाये भाजपा के छक्के
सिरसा (प्रैसवार्ता)। गुजरात विधानसभा के चुनाव में मतदाताओं ने छठी बार जीत तो भाजपा को दिलवा दी, मगर इस जीत ने भाजपा के छक्के छुड़वा दिये। भाजपा को कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल मणीशंकर अय्यर का शुक्रगुजार होना चाहिए, जिनकी बदौलत बहुसंख्यकों को भाजपा पर ही विश्वास को तव्वजों देनी पडी। भाजपा के इस दुर्ग में सेंंधमारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने युवा त्रिवेणी हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर तथा जिग्नेश मेवानी को साथ लेकर गुजरात में जो राजनीतिक बैटिंग की, उससे राजनीतिक पंडित भी दंग रह गये। भाजपा सरकार बनाने में तो कामयाब हो गई है, मगर गुजरात के मतदाताओं ने भाजपा को जोर का झटका धीरे से देते हुए आईना दिखा दिया। गुजरात में कांग्रेसी संगठन मजबत नहीं था ,क्योंकि वहां लंबे समय से भाजपाई शासन है। इससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि नाराजगी के बावजूद गुजरात ने मोदी पर विश्वास जताया है। गुजरात चुनाव परिणाम ने कांग्रेस को विकल्प के रूप में स्वीकार न करते हुए भाजपा को चेतावनी दी है। गुजरात में एक दर्जन से ज्यादा ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं,जहां हार-जीत का आंकडा कम रहा है। गुजरात में कांग्रेस की पराजय भी नहीं कही जा सकती, क्योंकि गुजरात को राहुल गांधी के रूप में एक आत्मविश्वासी नेता मिल गया है,जो 2019 के आम चुनाव में भाजपा की बेचैनी बढा सकता है। वर्तमान में भाजपा मोदी लहर का फायदा उठा रही है क्योंकि भाजपा किसी अन्य चेहरे को आगे लाने से परहेज बनाये हुए है।
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)